Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

RIP Motilal Vora Death : मोतीलाल वोरा का नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ा रहा था नाता, जानें पूरा मामला

RIP Motilal Vora Death : कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। इनका नाता नेशनल हेराल्ड केस से भी रहा है।

motilal vora death motilal vora connection with national herald case
X

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा (फाइल फोटो) 

RIP Motilal Vora Death : कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का आज 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार मोतीलाल वोरा ने दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। इनके निधन के साथ ही एक बार फिर से हमारे सामने नेशनल हेराल्ड केस ताजा हो गया है।

आपको बता दें, देश में 2004 से 2014 तक कांग्रेस नीत यूपीए की सरकार रही। इस दौर में हुए विभिन्न घोटाले अलग-अलग रिपोर्ट्स में सामने आए। लेकिन नेशनल हेराल्ड इकलौता ऐसा मामला है। जिसमें गांधी परिवार के किसी शख्स का नाम सीधे तौर पर शामिल किया गया। वो भी किसी एक गांधी परिवार के सदस्य का नहीं ही नहीं, बल्कि दो नाम सोनिया गांधी व राहुल गांधी। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को भी आरोपी बनाया गया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कार्यवाही कर चुकी है। आपको बता दें, ईडी ने पार्टी की प्रकाशन संस्था असोसिएटेड लिमिटेड (एजेएल) और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले मोतीलाल वोरा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

इसके बाद ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत कार्रवाई करते हुये एजेएल की मुंबई स्थित 9 मंजिला इमारत को अटैच कर लिया। इस भवन की कीमत 120 करोड़ रुपये है। बता दें मोतीलाल वोरा एजेएल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी में गांधी परिवार का दखल चलता है। एजेएल ही नेशनल हेराल्ड अखबार को चलाता है।

नेशनल हेराल्ड अखबार 1938 में शुरू किया गया एक अखबार था। यह पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपज थी। इसका इस्तेमाल आजादी की जंग में किया गया था। असल में पंडित नेहरू ने 1937 में असोसिएटेड जर्नल बनाया था। जिसने तीन अखबार निकालने शुरू किए थे। जानकारी के अनुसार उर्दू में कौमी आवाज, हिंदी में नवजीवन और अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड। असोसिएटेज जर्नल पर कभी नेहरू का मालिकाना अधिकार नहीं रहा था। इसे 5000 स्वतंत्रता सेनानी सपोर्ट कर रहे थे व वही इसके शेयर होल्डर भी थे। इसमें से कई बड़े नेता भी शामिल रहे थे।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पटियाला हाउस कोर्ट में साल 2014 में नेशनल हेराल्ड मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कांग्रेस अधयक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नाडीज, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा व यंग इंडिया कंपनी आरोपित हैं।

और पढ़ें
Next Story