जानें आखिर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी पर क्यों साधा निशाना, कैसे मिलगा पीएम मोदी को फायदा
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा है कि राहुल गांधी को जिताकर केरल ने विनाशकारी काम किया है।

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि केरल ने सांसद के तौर पर राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी काम किया है। भारतीय राजनीति में 'कठोर परिश्रमी और खुद मुकाम बनाने' वाले नरेंद्र मोदी के सामने कोई मौका नहीं है। अपने खानदान की पांचवी पीढ़ी के राहुल गांधी के पास विरासत में मिली राजनीतिक पहचान के अलावा कोई ऐसा विकल्प नहीं है कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी का सामना कर सकें।
केरल साहित्य महोत्सव
केरल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन 'राष्ट्र भक्ति बनाम अंधराष्ट्रीयता' विषय पर आयोजित सत्र में मौजूद केरलावासियों को संबोधित करते हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं। राहुल गांधी बहुत ही सौम्य और सुसभ्य व्यक्ति हैं लेकिन युवा भारत एक खानदान की पांचवी पीढ़ी के वारिस को नहीं चाहता है यदि आप लोग 2024 में भी दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे तो इससे भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी को ही बढ़त हासिल होगी।
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस पर कसा तंज
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रस पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिस कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम के समय 'महान पार्टी' के रूप में उदय हुआ आज वही कांग्रेस 'दयनीय पारिवारिक कंपनी' बनकर रह गई है कांग्रेस के खत्म होते बजूद के पीछे पीछे भारत में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रीयता का बढ़ना है।
सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना, बताया 'मुगल वंश'
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह 'मुगल वंश' के आखिरी वंशज बहादुर शाह जफर द्वितीय की दयनीय स्थिति बनी हुई थी उसी तरह आज कांग्रेस पार्टी और देश में सोनिया गांधी की स्थिति बनकर रह गई है।ks