राज्यसभा चुनाव 2020: राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव, कांग्रेस को इस कारण से मिल सकता है बड़ा फायदा
राज्यसभा चुनाव 2020: राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को नोटिफिकेशन जारी करने के बाद 13 मार्च को नामांकन भरा जाएगा। उसके बाद 26 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव 2020: राज्यसभा की 55 सीटें अप्रैल महीने में खाली हो रही हैं। जिसके लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग नें कहा है कि अप्रैल महीने में 17 राज्यों की सीटें खाली हो रही हैं। जिसके लिए चुनाव 26 मार्च को होगा।
Election Commission of India: Biennial elections to theCouncil of States tofill the seats of 55 members of Rajya Sabha from 17 states, retiring in April 2020, will be held on 26th March. pic.twitter.com/11q8gPTtip
— ANI (@ANI) February 25, 2020
55 सीटों में किस राज्य की है कितनी सीट
खाली हो रही 55 सीटों में ये राज्य हैं जिनमें सबसे अधिक सीटें खाली हो रही हैं
- महाराष्ट्र - 7
- तमिलनाडू - 6
- पश्चिम बंगाल - 5
- बिहार - 5
- गुजरात - 4
- आंध्रप्रदेश - 4
- राजस्थान - 3
- ओडिशा - 3
- मध्यप्रदेश - 3
इन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल हो रहा है पूरा
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, रामदास आठवले, दिल्ली के बीजेपी नेता विजय गोयल, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।
कब कब खाली हो रही हैं सीटें
महाराष्ट्र ओड़िशा, तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल की सीटें 2 अप्रैल, मेघालय की 11 और 12 अप्रैल को खाली होंगी।
कब भरे जाएंगे नामांकन
6 मार्च को नोटिफिकेशन जारी करने के बाद 13 मार्च को नामांकन भरा जाएगा। नामों की स्क्रूटनी 16 मार्च को किया जाएगा और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद 26 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
सदन में बीजेपी नहीं ला सकेगी बहुमत
राज्यसभा में बीजेपी के कुल सदस्यों की संख्या 83 है। वहीं कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 45 है। जानकारी के अनुसार बीजेपी सदन में बहुमत नहीं ला पाएगी। क्योंकि 2018 और 2019 के चुनाव में बीजेपी कुछ राज्यों में हार गई। जिसका असर राज्यसभा के चुनाव परिणाम पर पड़ेगा। वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार चुनाव जीत गई। जिसके कारण राज्यसभा में वो अपनी सीटें बढ़ा पाएगी।