महिला आरक्षण बिल में Rahul Gandhi ने बताई दो कमियां, पीएम से पूछा- हिंदुस्तान में OBC कितने
Rahul Gandhi On Women Reservation Bill: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'UPA सरकार के दौरान विधेयक के तहत OBC कोटा नहीं दिए जाने पर अफसोस जताया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है।

Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कई बड़े बयान दिए। राहुल गांधी ने कहा कि बीते दिन संसद में केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया। इस बिल में दो चीजें संबंधित पाई गईं, जिनमें एक कि महिला आरक्षण से पहले जनगणना होगी और दूसरा परिसीमन करना होगा। इन दोनों कामों को करने के लिए कई साल लगेंगे।
कैबिनेट सचिव का उठाया मुद्दा
कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो आज से महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है, लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि बिल की सच्चाई ये है महिला आरक्षण आज से 10 साल के बाद लागू होगा। उन्होंने कहा कि यह डाइवर्जन OBC सेंसस से हो रहा है। मैंने संसद में सिर्फ एक संगठन (कैबिनेट सचिव) बात की, ये वो संगठन है जो हिंदुस्तान की सरकार को चलाता है। राहुल गांधी ने कहा इसको लेकर मैंने सदन में एक सवाल किया था कि अगर प्रधानमंत्री ओबीसी के लिए इतना काम कर रहे और हिमायती बन रहे हैं, तो सभी सचिव की संख्या 90 हैं। इनमें सिर्फ 3 लोग OBC समुदाय से क्यों हैं?
केंद्र से पूछे कई सवाल
राहुल गांधी ने आगे कहा OBC अफसर हिंदुस्तान के 5% बजट को कंट्रोल करते हैं। प्रधानमंत्री हर रोज OBC की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने OBC के लिए किया क्या? उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ ओबीसी की बात करती है, लेकिन उनके लिए कुछ करती नहीं है। मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या हिंदुस्तान में OBC की आबादी 5% है? अगर नहीं हैं तो OBC हिंदुस्तान में कितने हैं और हैं तो उन्हें भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिलाओं को इसी चुनाव में भागीदारी देनी चाहिए। गांधी ने आगे कहा जनगणना का जो डाटा UPA सरकार ने निकाला था उसे केंद्र सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। जिससे सभी को पता चल जाए कि OBC कितने हैं और नई जनगणना जाति के आधार पर करें।
राहुल गांधी ने जताया अफसोस
इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने पूछा क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि 2010 में UPA की सरकार द्वारा लाए गए विधेयक के तहत OBC कोटा प्रदान नहीं किया गया था? पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे "100% अफसोस है। यह उस समय किया जाना चाहिए था और अब हम इसे पूरा करके छोड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:- Women Reservation Bill पास होने पर बीजेपी मुख्यालय पर जश्न का माहौल, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Vipin Yadav
विपिन यादव हरिभूमि में बतौर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले एक साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीतिक और क्राइम की खबरों को लिखना और पढ़ना बेहद पसंद करते है। वे मूलरुप से अम्बेडकर नगर (यूपी) के रहने वाले हैं। उन्होंने स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय व परास्नातक की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र से की है।