राफेल रिसीव से पहले राजनाथ सिंह और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच हुई बैठक, बोले- दोनों के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से
पेरिस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रो के बीच बैठक हुई। दोनों ने करीब 30 मिनट तक बातचीत की।

कई सालों से राफेल का इंतजार कर रहे भारत का सपना आज पूरा हो जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम साढ़े 4 बजे के आस पास पहला राफेल विमान रिसीव करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रो के बीच बैठक हुई। दोनों ने करीब 30 मिनट तक बातचीत की।
France: Defence Minister Rajnath Singh and President of France, Emmanuel Macron held a meeting in Paris today. pic.twitter.com/Myd5smzTRI
— ANI (@ANI) October 8, 2019
फ्रांस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा यहां आकर प्रसन्नता महसूस हो रही है। यह महान देश भारत का महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है दोनों के बीच जो संबंध स्थापित हुए हैं वो औचारिका के बंधन से बने हैं।
France: Defence Minister Rajnath Singh to travel in a French military plane (in pic) to Mérignac, from Paris, to receive the first Rafale combat aircraft. pic.twitter.com/PLjnVmObno
— ANI (@ANI) October 8, 2019
बैठके के बाद राजनाथ सिंह मैक्रों से मिल बर्डोक्स के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वो राफेल विमान रिसीव करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वेलेजि - विलेक्यूबेल एयर बेस पहुंचे। वह पहले राफेल लड़ाकू विमान रिसीव करेंगे और फिर पेरिस से मेरिग्नैक की यात्रा पर हैं।
France: Defence Minister Rajnath Singh arrives at Vélizy – Villacoublay Air Base. He is travelling to Mérignac, from Paris, to receive the first Rafale combat aircraft. pic.twitter.com/8NTt4rkNw6
— ANI (@ANI) October 8, 2019
लेकिन रिसीव करने से पहले वो भारतीय परंपरा के मुताबिक, उन शस्त्रों की पूजा करेंगे। भारत को आज 4 विमान मिलेंगे। जो पहले चरण में पूरे होंगे। भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान को लेकर करार हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App