Punjab Election 2022: पंजाब में इन 11 वादों के साथ मैदान में BJP-PLC और शिअद संयुक्त गठबंधन, ग्रामीण वोटों पर नजर
चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए घोषणापत्र में 11 वादे किए हैं। इस मौके पर गजेंद्र सिंह शेखावत, सुखदेव सिंह ढींडसा और अन्य नेता मौजूद रहे।

बीजेपी ने पंजाब में जारी किया संकल्प डॉक्यूमेंट
पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) की तैयारियों के बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने गठबंधन वाले दलों (Alliance Party) के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संकल्प पत्र (Sankalp Document) को जारी किया। चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए घोषणापत्र में 11 वादे किए। इस मौके पर गजेंद्र सिंह शेखावत, सुखदेव सिंह ढींडसा और अन्य नेता मौजूद रहे।
आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल ने संयुक्त रूप से पंजाब की जनता के लिए संकल्प डॉक्यूमेंट का ऐलान किया। इस संकल्प पत्र में 11 वादे किए हैं। इसमें कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बजट में घोषित 5000 करोड़ रुपये, फ्री वॉटररेन हारवेस्टिंग, एग्रीकल्चर सेक्टर के विकास के लिए कई वादे किए।
इन 11 सूत्रीय मांगों के साथ पंजाब में उतरी बीजेपी और उसके गठबंधन के दल
पीटीआई के हवाले से कहा गया है कि बीजेपी और उसके दलों ने हरियाणा की तरह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को कैश उपहार दिया जाएगा। यह संकल्प पत्र पंजाब में बीजेपी चुनाव प्रचार के इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत, पार्टी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल और सुभाष शर्मा के अलावा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के चीफ सुखदेव सिंह ढींडसा की मौजूदगी में जारी किया गया।
इस संकल्प पत्र में ग्रामीण वोटरों को लुभाने के लिए कृषि क्षेत्र में विकास के लिए कई वादे किए गए हैं। इसके अलाव ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के विकास पर काम किया जाएगा। स्कूली छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस देने का ऐलान किया गया है। ग्रामीण इलाकों में हॉकी और कब्बड़ी जैसे खेलों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाएंगी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कई नए प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जाएगा। जबकि लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाई जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में 117 सीटों पर 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि पंजाब समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।