कांग्रेस के पास जवाब नहीं इसलिए नेता दे रहे गालियां : प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की सरकार बनने का फिर से दावा किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की सरकार बनने का फिर से दावा किया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि श्री राम का नाम लेने पर कुछ लोगों को गुस्सा आता है, भारत माता की जय कहने पर गुस्सा आता है। इनको इतना गुस्सा क्यों आता है।
उनको मालूम होना चाहिए कि जितना ज्यादा कीचड़ उछालोगे उतना ज्यादा कमल खिलेगा और वहीं देश में हो रहा है। हमारे पास नेतृव, सुरक्षा और विकास ये तीन मुद्दे हैं और उनके पास केवल गाली है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है। उनको एहसास हो गया है कि उनके पैरों तले की जमीन मोदी जी ने खिसका ली है। इसलिए वो गाली दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के नाम पर झूठ बोलने पर उनको आज माफी मांगनी पड़ी, ये उनकी आदत है।
बैकॉप्स कंपनी के आने के बाद ये लोग खुद ही दलाल बन गये। दलालों से संबंध बनाने तक दलाली करने तक यही कांग्रेस का चरित्र है। आज तक राहुल गांधी या राजीव गांधी का नाम रक्षा सौदों में दलाली के लिए आता था।
विकिलीक्स ने खुलासा किया है कि एक एयरक्राफ्ट डील में स्वीडन की एक कंपनी के साथ नेगोसिएशन में कांग्रेस शामिल थी। इसमें राजीव गांधी का भी हाथ था। CWG, 2G, बोफोर्स, पनडुब्बी, अतंरिक्ष और अनगिनत घोटाले कांग्रेस ने किया है, ये कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को संस्थागत किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App