Aarey Protest पर प्रकाश जावड़ेकर बोले, दिल्ली मेट्रो के वक्त भी कटे थे पेड़, लेकिन बाद में ज्यादा लगे
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्हें सरकार से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने मुंबई में चल रहे आरे कॉलोनी में पेड़ कटाई का मुद्दा भी उठाया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने सरकार से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उन्हें मुंबई में चल रहे आरे कॉलोनी में पेड़ कटाई का मुद्दा भी उठाया।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना है कि उस इलाके में जंगल नहीं है। इससे पहले दिल्ली में भी मेट्रो के लिए पेड़ काटे गए थे, लेकिन बाद में ज्यादा संख्या में लगाए भी गए।
आगे कहा कि हम 1 पेड़ के बदले पांच पेड़ लगाएंगे, यहीं हमारा विकास होगा। आगे कहा कि हर साल 10 लाख करोड़ का निवेश का लक्ष्य रखा गया है नए भारत के निर्माण के लिए। अब लोग 6 घंटे में दिल्ली से कटरा जा सकेंगे। मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए।
बता दें कि पेड़ काटने के खिलाफ पुलिस ने अब तक 29 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें 23 आदमी और 6 महिलाएं शामिल हैं। सभी लोगों पर सरकार कामकाज में दखल देने का आरोप लगा है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है
आरे कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस ने धारा 144 लागू की है। कोर्ट के फैसले के बाद बीएमसी के अधिकारी पेड़ों की कटाई के लिए पहुंच गए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वहां कई लोग एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मुंबई में मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App