Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पीएम नरेंद्र मोदी Twitter पर सबसे लोकप्रिय नेता बने, फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन पहुंची

उस समय पीएम मोदी के 64.7 मिलियन फॉलोअर्स थे। यानी पीएम मोदी को 6 करोड़ 47 लाख लोग फॉलो करते थे। इसी के साथ पीएम मोदी दूसरे स्थान पर थे। अब पीएम मोदी के ट्विटर पर फॉलोअर्स बढ़कर 70 मिलियन यानी कि 7 करोड़ से अधिक हो गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी Twitter पर सबसे लोकप्रिय नेता बने, फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन पहुंची
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्विटर पर लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 70 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किये जाने वाले नेताओं की लिस्ट में एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी अकाउंट को करीब 88.7 मिलियन लोग फॉलो कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम उस समय दुनिया के एक्टिव नेताओं की लिस्ट में दूसरे नंबर पर था।

उस समय पीएम मोदी के 64.7 मिलियन फॉलोअर्स थे। यानी पीएम मोदी को 6 करोड़ 47 लाख लोग फॉलो करते थे। इसी के साथ पीएम मोदी दूसरे स्थान पर थे। अब पीएम मोदी के ट्विटर पर फॉलोअर्स बढ़कर 70 मिलियन यानी कि 7 करोड़ से अधिक हो गए हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष2020 में भी अगस्त महा से लेकर अक्टूबर महीने के बीच तक ट्विटर, यूट्यूब और गूगल सर्च के साथ ट्रेंडिंग चार्ट में टॉप पर रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता यह इशारा करता है कि वे न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेट की दुनिया में भी काफी लोकप्रिय हैं।




जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी को ट्विटर पर 19.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के टि्वटर पर फॉलोअर्स की संख्या 22.8 मिलियन हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 14.5 मिलियन है।

और पढ़ें
Next Story