Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मणिपुर भूस्खलन पर PM मोदी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) से फोन पर बात की और राज्य के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण (Railway Construction) स्थल पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

मणिपुर भूस्खलन पर PM मोदी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) से फोन पर बात की और राज्य के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण (Railway Construction) स्थल पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस भीषण भूस्खलन (Landslide) में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि स्थानीय लोगों और सेना के जवानों समेत दर्जनों लोग लापता हो गए हैं।

"मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और दुखद भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्हें केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं इससे प्रभावित सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप (Tupul Yard Railway Construction Camp) में हुई। मौके से दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

और पढ़ें
Shashank Shukla

Shashank Shukla

मैं शशांक शुक्ल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। मेरी अभिरुचि खेल, साहित्य और यात्राओं में अधिक है। मैं एक फ्रीलांस फोटोग्राफर हूं और हरिभूमि डिजिटल में बतौर स्पोर्ट्स एडिटर कार्यरत हूं।


Next Story