मेघालय-नागालैंड में 7 और त्रिपुरा में 8 मार्च को शपथ ग्रहण, PM मोदी होंगे शामिल, ये होगा Tripura का नया CM चेहरा
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने बाद मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही त्रिपुरा को नया मुख्यमंत्री भी मिलने जा रहा है। जानें कौन है नया सीएम चेहरा...

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने बाद मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान हो गया है। मेघालय में सात मार्च को सुबह 11 बजे और नागालैंड में दोपहर 2 बजे करीब शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही आठ मार्च को त्रिपुरा में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों राज्यों के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में शानदार प्रदर्शन किया है। तीनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। त्रिपुरा में भाजपा एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में सफल हुई है। यहां बीजेपी ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। वहीं, नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। जबकि मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यहां टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटें, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट, कांग्रेस को 3 सीट और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 11 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 25 सीटें जीती हैं। बीजेपी ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।
मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही यहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11, भाजपा ने 2, कांग्रेस ने 5 और TMC ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Naveen Prajapati
नवीन प्रजापति, हरिभूमि वेबसाइट में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले 8 वर्षों से मीडिया क्षेत्र (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल) में काम कर रहे हैं। मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में इंडिया न्यूज (हरियाणा) से की। इसके बाद दिल्ली में कई न्यूज वेबसाइट के लिए 4 साल तक कार्य किया। साल 2021 में बतौर कंटेंट राइटर हरिभूमि के Janta Tv में कार्य किया। फिर साल 2022 में पीआर एजेंसी में बतौर कंटेंट राइटर सेवा दी। अब दिसंबर 2022 से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। खेल-कूद, लिखना और पढ़ना पसंद है। राजनीति में खास दिलचस्पी है। देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए नवीन को फॉलो करें…