पूर्वोत्तर में खिला कमल, BJP मुख्यालय में PM मोदी का संबोधन, बोले- आज के नतीजे आगे के लिए संदेश
Election Results 2023: मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर है।

Election Results 2023: मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद त्रिपुरा एक बार फिर बीजेपी की बनने जा रही है। नागालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी की सरकार बनेगी और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी, बीजेपी और अन्य दल मिलकर सरकार बनाएंगे।
तीनों राज्यों भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने आज गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर है।
बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं: भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली pic.twitter.com/tEStQLgILu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
पीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर प्राप्त हुआ है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे खुशी है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर लोगों के दिलों को जीता।
बीजेपी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, नगालैंड में कमल खिला है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट का विकास किया है, जिसके चलते ही जीत मिली है। बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर मैं अपने कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम का स्वागत और बधाई देता हूं।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यहां टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटें, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट, कांग्रेस को 3 सीट और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 11 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
नगालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 25 सीटें जीती हैं। बीजेपी ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।
मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही यहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11, भाजपा ने 2, कांग्रेस ने 5 और TMC ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Naveen Prajapati
नवीन प्रजापति, हरिभूमि वेबसाइट में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले 8 वर्षों से मीडिया क्षेत्र (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल) में काम कर रहे हैं। मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में इंडिया न्यूज (हरियाणा) से की। इसके बाद दिल्ली में कई न्यूज वेबसाइट के लिए 4 साल तक कार्य किया। साल 2021 में बतौर कंटेंट राइटर हरिभूमि के Janta Tv में कार्य किया। फिर साल 2022 में पीआर एजेंसी में बतौर कंटेंट राइटर सेवा दी। अब दिसंबर 2022 से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। खेल-कूद, लिखना और पढ़ना पसंद है। राजनीति में खास दिलचस्पी है। देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए नवीन को फॉलो करें…