Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Farmer Protests: दिल्ली के अलावा देशभर के इन राज्यों में भी हो रहा मोदी सरकार के कृषि कानूनों का विरोध, आप भी पढ़ें

Farmer Protests: केंद्र सरकार की ओर से लाये गये तीन कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। आज बिहार में राजद ने भी किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। यह किसान विरोध प्रदर्शन हरियाणा व पंजाब राज्यों से शुरू हुआ था। जो आज देश के अन्य राज्यों भी फैल गया है। आपको बता दिया जाये यह किसान विरोध प्रदर्शन आज किन-किन जगहों पर किया गया।

opposition to agricultural laws happening in various places across the country including delhi
X

दिल्ली समेत देशभर में विभिन्न जगहों पर किसान कर रहे विरोध प्रदर्शन।

Farmer protests: नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की ओर से तीन कृषि सुधार संबंध कानून लाये गये हैं। जिनके विरोध में देशभर में किसानों के विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। वहीं आज किसान यूनियनों व केंद्र सरकार के बीच इस मसले के हल के लिए पांचवें दौर की बैठक चल रही है। दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों से आए हजारों की संख्या में किसान लगातार 10वें दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा व पंजाब से शुरू होकर यह किसान विरोध प्रदर्शन अब देश के कई अन्य राज्यों में फैल गया है। आपको बता दें, यह किसान विरोध प्रदर्शन आज देशभर में किन-किन जगहों पर चल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन ने किसानों का किया समर्थन

किसान विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' भी पटना की सड़कों पर उतर आई है। जानकारी के अनुसार राजद समेत पूरे महागठबंधन ने आज तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आज पटना के गांधी मैदान में कूषि कानूनों के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया। साथ राजद ने इन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग उठाई।

दूसरी ओर नये कृषि कानूनों के विरोध में तमिलनाडु में भी किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जानकारी के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सलेम में प्रदर्शन रैली का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि हम कानूनों के खिलाफ कोर्ट गए। उन्होंने बताया कि केरल व पंजाब पहले ही इसको लेकर कोर्ट में जा चुके हैं। एमके स्टालिन ने बताया कि सीएम ने कहा कि वे सबसे पहले किसान हैं तो फिर क्यों वे कदम नहीं उठाते हैं।

आज पंजाब-हरियाणा में चल रहा है किसानों का विरोध प्रदर्शन

पंजाब और हरियाणा राज्यों में कृषि कानूनों के विरोध में लगातार किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज किसान संगठनों के साथ होने वाली बैठक को लेकर काफी सकारात्मक नजर आये। उन्होंने बताया कि आज 2 बजे बैठक तय है। उन्हें उम्मीद है कि किसान सकारात्मक सोचेंगे व आंदोलन खत्म होगा।

दिल्ली के बुराड़ी में भी जुटे किसान

दूसरी ओर दिल्ली में बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहां पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि आज हम केन्द्र सरकार के साथ बातचीत में सकारात्मक उम्मीद कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शकारी ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती है। वहीं उसने दावा किया कि ऐसी स्थिति में हम किसान आंदोलन को और बड़ा करेंगे।

और पढ़ें
Next Story