Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Mausam Updates: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, अब इन राज्यों में देना जा रहा मानसून दस्तक

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 जून से कुछ राहत मिलेगी।

Mausam Updates: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, अब इन राज्यों में देना जा रहा मानसून दस्तक
X

उत्तर भारत (North India) में पहाड़ों (Hills) से लेकर मैदानी इलाकों तक गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 जून से कुछ राहत मिलेगी। पूर्ण राहत के लिए हमें मानसूनी बारिश का इंतजार करना होगा। मानसून ने केरल में 29 मई को ही दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। जेनामणि ने बताया कि मानसून की प्रगति में कोई देरी नहीं है। इसके महाराष्ट्र पहुंचने के बाद अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने की संभावना है। वैज्ञानिक ने कहा कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश के मध्य और उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. भारत में वार्षिक वर्षा का लगभग 70 प्रतिशत मानसून के मौसम में होता है और इसे देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 29 मई को केरल पहुंचा था। हालांकि 1 जून के बाद से बारिश औसत से 42 फीसदी कम रही है।

हालांकि, दक्षिणी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, दक्षिण बंगाल, मेघालय, सिक्किम और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इन राज्यों में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

और पढ़ें
Next Story