Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी... जानें अपने राज्य का हाल
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी।

कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे उत्तर भारत (North India Weather) के ज्यादातर राज्यों के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। इससे दिन का तापमान 26-26 और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
इसके साथ ही कोल्ड डे, शीत लहर और घना कोहरा भी नहीं दिखेगा। वहीं, आईएमडी (IMD) द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा चुका है। वह आज पश्चिमी हिमालय पहुंच सकता हैं। इसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आज हिमाचल प्रदेश में भी हिमपात हो सकता है। तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वहीं अगर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 9 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 21 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, कल आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 4 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
साथ ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी।