Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी, IMD ने लोगों को घर से ना निकलने की दी सलहा
देश की राजदानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अप्रैल के महीने में ही मई की तरह गर्मी पड़ रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश की राजदानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में अप्रैल के महीने में ही मई की तरह गर्मी पड़ रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department) ने कई राज्यों में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। वही विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। और बार-बार पानी पीते रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि गर्मी के मौसम में लापरवाही से लोगों की जान जा सकती है। IMD ने आज पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर भीषण लू चलने की भविष्यवाणी की है। राजधानी में सबसे ज्यादा गर्म स्थान सिरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sirifort Sports Complex) रहा, जहां तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 26.5 पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को भी भीषण गर्मी (scorching heat) से राहत के आसार नहीं हैं। यहां ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और गर्म हवा (heat wave) देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वही मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के कई जगहों पर लू की स्थिति बन सकती है।
तो वही मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है।