Mausam Ki janakai: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
Mausam Ki janakai: उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। आज दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश पर कोहरे की चादर के चलते दृश्यता काफी रही।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki janakai: उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। आज दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश पर कोहरे की चादर के चलते दृश्यता काफी रही। इसका असर रेल यातायात और सड़क परिवहन पर भी पड़ा। इन क्षेत्रों में जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीतलहर जारी रहने और दिल्ली व कुछ हिस्सों में भी 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पूर्व दिशा की ओर चल रही हवा पश्चिमी हिमालय की तरफ से आने वाली हवाओं की तरह ठंडी नहीं है। इसलिए अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान तो बढ़ेगा लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। लिहाजा 22 जनवरी तक ठंड का कहर जारी रहेगा। अगले दो दिन तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।
#WATCH राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। वीडियो राजपथ से।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2021
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस है। pic.twitter.com/GpwkMPtnEI
मौसम विभाग ने ट्वीट किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं पर घना तो कहीं पर बहुत अधिक कोहरा पड़ा जबकि पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में रविवार रात 11.30 बजे से ही मध्यम से घना कोहरा पड़ने लगा था।