मध्यप्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार आज 11 बजे, ये 28 मंत्री लेंगे शपथ
मध्यप्रदेश में 71 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। पहले मंत्रीमंडल विस्तार में 10 नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। कुल 28 नेता मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

अंतत: मंत्रिमंडल विस्तार की वह घड़ी आ गई, जिसका 71 दिन से इंतजार किया जा रहा था। शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, इस मायने में भाजपा सरकार 100 दिन पूरे कर चुकी है। 5 मंत्रियों के मिनी मंत्रिमंडल की शपथ 21 अप्रैल को हुई थी, इस लिहाज से 71 दिन। मुख्यमंत्री चौहान ने खुद गुरुवार 2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने की जानकारी दी।
इस पहले विस्तार में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 10 बागी पूर्व विधायकों जबकि शेष 18 भाजपा विधायकों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। मंत्रिमंडल विस्तार में कई पूर्व मंत्रियों का पत्ता काटा जा रहा है, इनमें शिवराज के 5 कट्टर समर्थक वरिष्ठ विधायक शामिल हैं। सहस्त्रबुद्धे इन वरिष्ठ विधायकों से बात की और नेतृत्व का निर्णय सुनाया। विस्तार में 10 नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर भाजपा में भोपाल से लेकर दिल्ली तक लंबा मंथन हुआ। पहली बार मैसेज है कि मंत्रियों की सूची तय करने में शिवराज सिंह की कम सुनी गई। बुधवार रात भी आधी रात तक सीएम हाउस में दिग्गज जुटे रहे और नाराज लोगों की मान-मनौव्वल चलती रही।
ये 28 नेता होंगे मंत्रीमंडल में शामिल
1 सर्वश्री गोपाल भार्गव (कैबिनेट)
2 विजय शाह (कैबिनेट)
3 जगदीश देवड़ा (कैबिनेट)
4 प्रेम सिंह पटेल (कैबिनेट)
5 यशोधरा राजे (कैबिनेट)
6 भूपेन्द्र सिंह (कैबिनेट)
7 अरविंद सिंह भदोरिया (कैबिनेट)
8 एदल सिंह कंसाना (कैबिनेट)
9 ओपी सकलेचा (कैबिनेट मंत्री)
10 बृजेंद्र प्रताप सिंह (राज्य मंत्री)
11 विश्वास सारंग (कैबिनेट मंत्री)
12 ऊषा ठाकुर (राज्य मंत्री)
13 मोहन यादव (कैबिनेट मंत्री)
14 भारतसिंह कुशवाह (राज्य मंत्री)
15 इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री)
16 रामखिलावन पटेल (राज्य मंत्री)
17 हरदीप सिंह डांग (राज्य मंत्री)
18 रामकिशोर कॉंवरे (राज्य मंत्री)
19 राज्यावर्धन दत्तीगाँव(राज्य मंत्री)
20 प्रभुराम चौधरी (कैबिनेट)
21 इमरती देवी (कैबिनेट)
22 प्रद्युम्न सिंह तोमर (कैबिनेट)
23 महेंद्र सिसोदिया (कैबिनेट)
24 बृजेन्द्र यादव (राज्य मंत्री)
25 सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री)
26 ओपी भदौरिया (राज्य मंत्री)
27 बिसाहू लाल सिंह (कैबिनेट)
28 नंदनी मरावी (कैबिनेट)
ये नए चेहरे बनेंगे मंत्री
इंदर सिंह परमार, रामकिशोर कांवरे, रामखिलावन पटेल, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, ऊषा ठाकुर, भारत सिंह कुशवाह, नंदिनी मरावी
ये पुराने चेहरे होंगे शामिल
यशोधराराजे सिंधिया, विजय शाह, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश देवड़ा
सिंधिया खेमे से इन बागियों के नाम तय
इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न तोमर, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, ओपी भदौरिया (दो सिलावट व राजपूत पहले ही मंत्री)