Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण, बोले- आज का दिन और स्थान ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण, बोले- आज का दिन और स्थान ऐतिहासिक
X

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose ) की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose ) की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आज से देश में गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो गया है। इसी साल मोदी सरकार ने यह फैसला लिया था। इसके अलावा 23 जनवरी को देश में पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।

पराक्रम दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी दिए। उसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान नेताजी को आदर पूर्वक श्रद्धांजलि दी और कहा कि नेताजी ने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया। जल्द ही होलोग्राम की प्रतिमा को ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा से बदल दिया जाएगा। नेताजी की प्रतिमा लोकतांत्रिक मूल्यों और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। जल्द ही होलोग्राम की प्रतिमा को ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा में बदल दिया जाएगा। नेताजी की प्रतिमा लोकतांत्रिक मूल्यों और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। आगे कहा कि इससे पहले आपदा प्रबंधन कृषि विभाग द्वारा संभाला जाता था। हमारी सरकार ने एनडीआरएफ को मजबूत किया। अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने आपदा प्रबंधन क्षेत्र में हमारी पहल की सराहना की।

पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि हमने सुधार के साथ-साथ राहत, बचाव और पुनर्वास पर जोर दिया है। हमने एनडीआरएफ का आधुनिकीकरण किया। पूरे देश में इसका विस्तार किया। योजना और प्रबंधन के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अन्य सर्वोत्तम संभव प्रथाओं को अपनाया गया है।

और पढ़ें
Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story