जेपी नड्डा बोले- त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की भव्य जीत, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें मिली
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है।

Tripura Municipal Elections Result: त्रिपुरा में नगर निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भव्य जीत हासिल की है। त्रिपुरा (Tripura) में नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। त्रिपुरा में बीजेपी की बंपर जीत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बयान दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विप्लव देव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं।
भाजपा ने आज घोषित हुए 334 वार्ड के नतीजों में 329 वार्ड में जीत दर्ज़ की है। जिसमें भाजपा ने 112 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली थी। इस चुनाव में विपक्ष को मात्र 5 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं 14 में से 11 म्युनिसिपल कारपोरेशन में सभी सीटें भाजपा ने जीती हैं। 3 म्युनिसिपल कारपोरेशन में कलिया शहर में 17 में से 16, पाली सागर में 13 में से 12 और अम्बासा में 15 में से 12 सीटें भाजपा ने जीती हैं।
त्रिपुरा नगरपालिका परिणाम:- किस पार्टी को कितनी सीटें मिली, (334/334)
* भाजपा : 329
* सीपीआईएम: 3
* टीएमसी: 1
* अन्य: 1
* कांग्रेस: 0
अगरतला नगरनिगम (51/51)
* भाजपा: 51
* टीएमसी: 0
* कांग्रेस: 0
* सीपीआईएम: 0