Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जेडीयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का निधन, अपने तेज तर्रार रवैये के लिए पहचाने जाते थे

बिहार से आने वाले महेंद्र प्रसाद सबसे अमीर सांसदों में से एक थे। उनकी एरिस्‍टो फर्मास्‍यूटिकल और माप्रा लैबोलेटरीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से दो दवा कंपनियां हैं।

जेडीयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का निधन, अपने तेज तर्रार रवैये के लिए पहचाने जाते थे
X

Mahendra Prasad Passes Away: बिहार से जेडीयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का 81 साल की उम्र निधन हो गया है। महेंद्र प्रसाद ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे सांसद महेंद्र प्रसाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थी। इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेंद्र प्रसाद लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से जुड़े थे। महेंद्र प्रसाद अपने तेज तर्रार रवैये के लिए पहचाने जाते थे। बिहार से आने वाले महेंद्र प्रसाद सबसे अमीर सांसदों में से एक थे। उनकी एरिस्‍टो फर्मास्‍यूटिकल और माप्रा लैबोलेटरीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से दो दवा कंपनियां हैं।

बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने अपने ट्विटर अकाउंट से हिंदी में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य, अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक श्री महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र जी का निधन अत्यंत दु:खद है। देश ने एक बेहद संवेदनशील राजनेता, समाजसेवी और प्रमुख उद्योगपति खो दिया है। ईश्वर पुण्यात्मा को चिर शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।

वहीं बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र प्रसाद के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

और पढ़ें
Next Story