भारत ने 26/11 मुंबई हमले में शामिल आतंकियों की पाकिस्तानी सूची खारिज की
2008 में समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आकर मुंबई में घुसे आतंकियों ने खुद मरने से पहले 60 घंटे तक लोगों को मारने और दहशत फैलाने का काम किया था।

भारत ने 26/11 मुंबई हमले में शामिल आतंकियों की पाकिस्तान की तरफ से जारी की गई ताजा लिस्ट को खारिज कर दिया है। भारत की ओर से कहा गया है कि ने इसमें जघन्य आतंकी हमले के मास्टमाइंड और प्रमुख साजिशकर्ताओं को बचा लिया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2008 में पाकिस्तान के आतंकियों ने समुद्र के रास्ते आकर मुंबई में घुसे आतंकियों ने खुद मरने से पहले 60 घंटे तक लोगों को मारने और दहशत फैलाने का काम किया था। इस आतंकी हमले में 28 विदेशियों समेत 166 लोगों की जान गई थी। जबकि सैकड़ों अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पाकिस्तानी लिस्ट पर कठोर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भारत ने बार-बार पाकिस्तान से मुंबई आतंकी हमलों के मुकदमे में अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करने में 'बाधाएं डालने और कमजोर दांवपेच' अपनाने को छोड़ने के लिए कहा है। हमने पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं, जिनमें वहां की संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने एक अपडेट 'मोस्ट वांटेड/हाई प्रोफाइल किताब' जारी की है, जिसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शामिल विभिन्न पाकिस्तानी नागरिकों को सूचीबद्ध किया गया है।
लिस्ट में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से प्रतिबंधित पाक स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कुछ सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 26/11 हमला करने में इस्तेमाल की गई नौकाओं के चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। यह इस जघन्य हमले के मास्टरमाइंड और प्रमुख साजिशकर्ताओं को स्पष्ट तरीके से बचा रही है।