Breaking: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, एक हजार करोड़ के चीनी रैकेट का भंडाफोड़
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज चीनी कंपनियों की एक बड़ी कड़ी का भंडाफोड़ किया है। जानकारी मिली है कि ये कंपनियां हवाला नेटवर्क के जरिए भारत में व्यापार कर रही थी।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज चीनी कंपनियों की एक बड़ी कड़ी का भंडाफोड़ किया है। जानकारी मिली है कि ये कंपनियां हवाला नेटवर्क के जरिए भारत में व्यापार कर रही थी। साथ ही डिपार्टमेंट ने इस दौरान एक चायनीज व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
इन जगहों पर मारा छापा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज चीनी कंपनियों के एक बड़े गठजोड़ का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले को लेकर डिपार्टमेंट ने 21 स्थानों पर छापा मारा है। इन स्थानों में दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम भी शामिल हैं।
चीनी संस्थाओं, उनके करीबी संघ और बैंक कर्मचारियों के विभिन्न परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई की गई। जानकारी मिली थी कि कुछ चीनी व्यक्ति और उनके भारतीय सहयोगी शेल संस्थाओं की श्रृंखला के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन में शामिल हैं।

एक चाइनीज व्यक्ति को किया गिरफ्तार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस रेड के दौरान एक चायनीज व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि इस व्यक्ति ने अपना नाम चार्ली पैंग बताया था। जबकि इसका असली नाम लूओ सैंग है। यह नकली पासपोर्ट की मदद से भारत में रह रहा था। जानकारी मिली है कि ये फेक पासपोर्ट मणिपुर से जारी किए गए थे।
सूत्रों के मुताबिक, चार्ली पैंग भारत में हवाला ऑपरेशन के लिए कई चायनीज कंपनियों का प्रतिधिनित्व कर रहा था। सर्च अभियान के बाद ये बात सामने आई कि चीनी व्यक्तियों के इशारे पर विभिन्न डमी संस्थाओं में 40 से अधिक बैंक खाते बनाए गए थे, जिनमें अभी तक 1,000 करोड़ से भी अधिक रुपये जमा किए गए थे।
Search action revealed that at the behest of Chinese individuals, more than 40 bank accounts were created in various dummy entities, entering into credits of more than Rs 1,000 crores over the period: CBDT https://t.co/GDa2O4c4Sp
— ANI (@ANI) August 11, 2020