Holi 2021: गोवा में होली खेलने का ये है तरीका, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Holi 2021: देश में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के अलग-अलग तरीके हैं। आपको बताएं की गोवा (Goa) में किस तरीके से होली का त्योहार (Holi Festival) मनाया जाता है। आपको बता दें कि गोवा केंद्रशासित प्रदेश (Goa Union Territory) होने के नाते क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत छोटा राज्य है।

Holi 2021: देश में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के अलग-अलग तरीके हैं। आपको बताएं की गोवा (Goa) में किस तरीके से होली का त्योहार (Holi Festival) मनाया जाता है। आपको बता दें कि गोवा केंद्रशासित प्रदेश (Goa Union Territory) होने के नाते क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत छोटा राज्य है। गोवा जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है।
गोवा में होली खेलने का मतलब फुल मस्ती और धमाल है। बता दें कि गोवा में पांच दिन तक शिगमो-उत्सव चलता है जहां विभिन्न प्रकार की परेड निकाली जाती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव के आखिरी दिन गोवा के सभी बीचों को रंगों से सजाया जाता है और वहां हजारों की संख्या में लोग गुलाल से होली खेलते हैं। शिगमो-उत्सव गोवा के पंजिम, वास्को और मडगांव में आयोजित किया जाता है। अधिकतर लोग यहां गुलाल से होली खेलना पसंद करते हैं।
गोवा में होली पर इन व्यंजनों को करते हैं पसंद
होली में गोवा के लोग खाने में अधिकतर इन डिसों को पसंद करते हैं। गोवा के निवासी होली को कोंकणी में शिमगो या शिमगोत्सव कहते हैं। वे इस अवसर पर वसंत का स्वागत करने के लिए रंग खेलते हैं। इसके बाद भोजन में तीखी मुर्ग या मटन की करी खाते हैं, जिसे शगोटी कहा जाता है। मिठाई भी खाई जाती है।