Haribhoomi Bulletin: लद्दाख में पकड़ा गया चीनी सैनिक, मिले कई दस्तावेज, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
भारत-चीन एलएसी विवाद के बीच लद्दाख के चुमार-डेमचोक (Chumar Dmechok) में एक चीनी सैनिक पकड़ा गया है। बता दें कि उसके पास से कई सैन्य दस्तावेज भी मिले हैं।

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। भारत-चीन एलएसी विवाद के बीच लद्दाख के चुमार-डेमचोक में एक चीनी सैनिक पकड़ा गया है। बिहार में एक ओर तो विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। दूसरी कई जगहों से जनता द्वारा भी अपने जनप्रतिनिधियों से नाराज होने की खबरें आ रही हैं। बिहार में एक नेता जी चुनाव प्रचार करने के लिए भैंस पर सवार होकर निकले। जोकि उन्हें महंगा पड़ गया। नेताजी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके से सामने आया है। बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर एक शख्स की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया।
लद्दाख में पकड़ा गया चीनी सैनिक, पास से मिले कई दस्तावेज
भारत-चीन एलएसी विवाद के बीच लद्दाख के चुमार-डेमचोक (Chumar Dmechok) में एक चीनी सैनिक पकड़ा गया है। बता दें कि उसके पास से कई सैन्य दस्तावेज भी मिले हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वो गलती से भारतीय इलाके में घुस गया है। इसलिए उसे सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस भेजा जा सकता है। लद्दाख के चुमार-डेमचोक क्षेत्र में एक चीनी सैनिक के पकड़े जाने से बवाल मच गया। हालांकि सुरक्षाबलों का कहना है कि वो गलती से इलाके में घुस गया होगा। सूत्रों के मुताबिक, सारे प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद उसे चीनी सेना में वापस भेज दिया जाएगा।
जनता ने नीतीश के मंत्री को गांव से भगाया, नारा दिया 'सड़क नहीं तो वोट नहीं'
बिहार में एक ओर तो विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। दूसरी कई जगहों से जनता द्वारा भी अपने जनप्रतिनिधियों से नाराज होने की खबरें आ रही हैं। बिहार में महागठबंधन से सीएम पद प्रत्याशी एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो जारी की है। यह वीडियो कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है। जारी वीडियो में बिहार सरकार के मंत्री एवं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश्वर हजारी के खिलाफ क्षेत्रीय लोग नाराज दिखाये जा रहे हैं। बताया जा रहा है वे लोग क्षेत्र में सड़क नहीं होने की समस्या को लेकर परेशान हैं। इसी को लेकर आक्रोशित जनता ने गांव पहुंचे विधायक एवं मंत्री महेश्वर हजारी को गांव से भगा दिया है। साथ ही आक्रोशित जनता द्वारा विधायक के खिलाफ में नारेबाजी किये जाने की भी जानकारी है। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने सड़क नहीं तो वोट नहीं बोल कर अपने गांव से विधायक महेश्वर को भगा दिया। जानकारी के अनुसार इस दौरान लोगों ने यह भी नारा लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं तो वोट भी नहीं।
नेता जी को भैंस पर चढ़कर चुनाव प्रचार करना पड़ा महंगा, FIR दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार में एक नेता जी चुनाव प्रचार करने के लिए भैंस पर सवार होकर निकले। जोकि उन्हें महंगा पड़ गया। नेताजी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। बताया जा रहा है कि पशु क्रूरता अधिनियम और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी के कारण राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के गया शहरी विधानसभा के उम्मीदवार परवेज मंसूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर किया हमला, 1 जवान घायल
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके से सामने आए हैं। यहां पर संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर हमला कर दिया। आतंकियों के द्वारा की गई फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।
बेंगलुरु में शख्स ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर सात लोगों पर किया हमला, एक की मौत 6 घायल
बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर एक शख्स की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी गणेश अंजनप्पा गार्डन में विनायक थिएटर के पास स्थित एक मटन शॉप पर गया। उसने वहां से एक चाकू चुराया और फरार हो गया। इसके बाद वे सड़क पर से गुजर रहे लोगों को चाकू घोंपता हुआ चला गया। हमले में सात लोग घायल हो गए। इस हमले में घायल हुए एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर की हालत बेहद नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मारी आर के रूप में हुई है। वहीं घायल अन्य लोग वेलयुधम, राजेश, सुरेश, आनंद और प्रकाश हैं। वेलयुधम की स्थिति में गंभीर बनी हुई है।