Haribhoomi Bulletin: महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, सरकार बनी तो कृषि विरोधी कानून करेंगे खत्म, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
पटना में शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर महागठबंधन के सभी घटक दलों ने अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। पटना में शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर महागठबंधन के सभी घटक दलों ने अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह तड़के रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर गिरता नजर आ रहा है। बीते 1 सप्ताह में दिल्ली की हवा बिल्कुल खराब स्थिति में पहुंच गई है। बिहार चुनाव में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान और भारतीय जनता पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की घेरा है। चिराग पासवान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरन कहा कि यदि हम वोट कटवा हैं तो भाजपा ने साल 2014 से क्यों साथ रखा है?
महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, सरकार बनी तो तीन कृषि विरोधी कानूनों को खत्म पर होगा काम
पटना में शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर महागठबंधन के सभी घटक दलों ने अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुरजेवाला व पार्टी नेता शक्तिसिंह गोहिल व अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यदि बिहार में हमारी सरकार बनेगी। तो महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पहले ही विधानसभा सत्र में एक अहम निर्णय लिया जायेगा। वो होगा तीन कृषि विरोधी कानूनों को खत्म करने के लिए एक विधेयक पारित किये जाने का निर्णय।
अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आज सुबह ही अनंतनाग में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है। कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के बाद यह जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल बरामद की है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
पीलीभीत में बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह तड़के रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीलीभीत के एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जिले के पूरनपुर में एक बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी और 32 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बस लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी, और बोलेरो पुरापुर की तरफ से आ रही थी। दुर्घटना पूरनपुर की सीमाओं पर हुई। एक्सीडेंट के दौरान बस पलट गई और बस के नीचे कई लोग कुचल गए।
दिल्ली का पॉल्यूशन लेवल सबसे खराब, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर गिरता नजर आ रहा है। बीते 1 सप्ताह में दिल्ली की हवा बिल्कुल खराब स्थिति में पहुंच गई है। केंद्र और दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई इलाकों में हवा खराब होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। तो वहीं कई जगहों पर पूरे दिन कूड़ा जलता रहा। साउथ जोन ने नियमों के उल्लंघन पर 50 लाख के चालान भी काटे। आज शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण बिल्कुल खराब हो गया है और वहीं लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लोगों के गले में समस्या हो रही है। जिसकी शिकायत अलग-अलग इलाकों से आ रहे है।
चिराग पासवान का भाजपा से सवाल, एलजेपी वोट कटवा पार्टी है तो 2014 से क्यों रखे हैं साथ
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार चुनाव में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान और भारतीय जनता पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की घेरा है। चिराग पासवान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरन कहा कि यदि हम वोट कटवा हैं तो भाजपा ने साल 2014 से क्यों साथ रखा है? उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश के दबाव में भाजपा ऐसे बयान दे रही है। उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा, यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो एनडीए में नहीं रहूंगा।