Dilip Kumar Death: घर पहुंचा 'First Khan' दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर, महाराष्ट्र सरकार को बड़ा ऐलान
ट्रेजडी किंग कहने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का आखिरकार 98 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बीते कुछ दिनों में वह कई बार तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।

बॉलीवुड फिल्म में 'ट्रेजडी किंग' के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र (Veteran actor Dilip Kumar has died at the age of 98) में मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर डॉक्टरों ने कंफर्म की है। वह पिछले आठ दिन से आईसीयू में भर्ती थे। आज सुब 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दिलीप साहब को आखिरी बार देखने के लिए अस्पताल के बाहर भीड़ जमी। बॉलीवुड के पहले खान दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका है।
महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे शासकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने इसका फैसला किया है।
दिलीप कुमार के निधन की डॉक्टर ने की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार का इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने उनके निधन की पुष्टि की है।
Dilip Kumar Biography (दिलीप कुमार का जीवन परिचय)
दिलीप कुमार (मोहम्मद यूसुफ खान) का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में हुआ था। उन्हें सिनेमा में एक अलग तरह की अभिनय तकनीक लाने का श्रेय दिया गया है। भारतीय फिल्मों में कदम रखने से पहले दिलीप कुमार का नाम यूसुफ खान था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उन्होंने भारतीय सिनेमा की विभिन्न धाराओं में अभिनेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया।
दिलीप कुमार भारत के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक थे। उनका फिल्मी करियर 5 दशकों तक रहा। भारत में सिनेमा के स्वर्ण युग के कई अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने अपने वक्त में कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जिसमें देवदास, मुग़ल-ए-आज़म, गंगा जमुना, राम और श्याम, नया दौर, मधुमती, क्रांति, विधाता, शक्ति और मशाल जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।