Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के आज आए 7491 मामले, देश में संक्रमितों की संख्या 2,24,215 हुई
Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसका कारण है कि संक्रमितों की संख्या बड़े शहरों के बजाए छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रही है। देश में अभी तक 2,24,215 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है। इसके कारण देश के छोटे कस्बों में भी बड़ी संख्या में लोग महामारी से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे यानि 3 मई को रिकॉर्ड 9638 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। जबकि आज 7491 लोग कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.24 लाख को पार कर गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अधिकांश मामले मुंबई में आ रहे थे। लेकिन मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या स्थिर हो गई है लेकिन छोटे जिलों में मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर में कल 98 और पालघर में 77 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह राजस्थान के भरतपुर में सबसे ज्यादा 88 मामले आए हैं। जबकि राजस्थान की राजधानी जयपुर में 55 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिर्फ 4 मामले आए हैं जबकि बुलंदशहर में 19 औऱ हरदोई में 16 संक्रमित दर्ज किए गए हैं।
दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों के लगातार नए मामले आने के बावजूद सक्रिय मरीजों की संख्या कम तेजी से बढ़ रही है। इसका बड़ा कारण है मरीजों का तेजी से ठीक होना। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,24,215 है। इसमें से 1,10,484 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,07,419 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 3 मई को 3786 मरीज ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 2933 लोग हुए संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड 2933 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1384, गुजरात में 492, पश्चिमी बंगाल में 368, हरियाणा में 327 मामले आए हैं।
देश में आज 212 लोगों की मौत
कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देशभर में 3 मई को 259 लोगों की मौत हुई है। इसमें से महाराष्ट्र में 122 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि दिल्ली में 59, गुजरात में 30 और पश्चिमी बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि आज देर शाम तक 212 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 123 मरीजों की असमय मौत हुई है।
देश की राजधानी में हालात हो रहे बेकाबू
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस पर काबू करने में दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1513 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 23645 पर पहुंच गया है। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिनों में 9500 से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं।
दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में 2560, तमिलनाडु में 1286, गुजरात में 485, पश्चिमी बंगाल में 340, हरियाणा में 302, राजस्थान में 279, कर्नाटक में 267, बिहार में 230 कोरोना वायरस के मामले आए हैं।