ओडिशा में लॉकडाउन के दूसरे चरण में किसानों को मिली ये छूट
ओडिशा में लॉकडाउन के दूसरे चरण में किसनों की छूट दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव और एसआरसी प्रदीप जेना ने कहा कि ओडिशा में 15 से 30 अप्रैल से लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान, कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रिमित मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार पहले ही राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर चुकी है।
ओडिशा में लॉकडाउन के दूसरे चरण में किसनों की छूट दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव और एसआरसी प्रदीप जेना ने कहा कि ओडिशा में 15 से 30 अप्रैल से लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान, कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
इसमें कृषि और उससे संबंधित गतिविधियां जैसे, फसलों की कटाई, सिंचाई, बीज और कृषि उत्पादों के परिवहन की अनुमति शामिल है। साथ ही कृषि मशीनरी, कोल्ड स्टोरेज और गोदामों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
पशु चिकित्सा गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मत्स्य पालन (मछली) और संबंधित गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ओडिशा भारत का ऐसा पहला राज्य है जिसने सबसे पहले लॉकडाउन की तारीख 15 दिन बढ़ाया है।