Coronavirus: मायके से वापस आई पत्नी के लिए पति ने नहीं खोला दरवाजा, महिला ने थाने में कर दी शिकायत
Coronavirus: पंजाब की एक 38 साल की महिला लॉकडाउन के बाद करीब तीन महीने से अपने मायके में थी। लॉकडाउन के बाद जब वो अपने पति के पास बेंगलुरू पहुंची तो पति ने दरवाजा खोलने से साफ इनकार कर दिया।

Coronavirus: कोरोना काल में बेंगलुरू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोरोना के खौफ के कारण एक पति ने अपनी पत्नी को ही घर में नहीं घुसने दिया। पति के द्वारा दरवाजा न खोलने के कारण पत्नी सीधा थाने पहुंच गई। बता दें कि उसकी पत्नी अपने मायके से वापस आई थी।
ये है मामला
पंजाब की एक 38 साल की महिला लॉकडाउन के बाद करीब तीन महीने से अपने मायके में थी। लॉकडाउन के बाद जब वो अपने पति के पास बेंगलुरू पहुंची तो पति ने दरवाजा खोलने से साफ इनकार कर दिया। पति ने कहा कि नियम के अनुसार, महिला को क्वारंटाइन में रहना चाहिए था। पति का डर था कि उसकी पत्नी बाहर से आई है, इसलिए वो कोरोना संक्रमित भी हो सकती है।
पहुंच गई थाने
पति के द्वारा दरवाजा न खुलने के कारण महिला सीधा थाने पहुंच गई। साथ ही उसने महिला हेल्पलाइन को भी फोन किया। इसके बाद पुलिस ने और महिला हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने महिला के पति को काफी समझाया। इसके बाद उसका पति इस शर्त पर माना कि उसकी पत्नी को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। बता दें कि इस समय महिला होम क्वारंटाइन में है।