Coronavirus: केरल में इलाज के दौरान 69 वर्षीय शख्स की कोरोना से पहली मौत, अब तक 21की मौत
केरल में कोरोना की वजह से एक 69 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। जो राज्य में पहली मौत बताई जा रही है इसके बाद पूरे भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

केरल में कोरोना की वजह से एक 69 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। जो राज्य में पहली मौत बताई जा रही है इसके बाद पूरे भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। भारत में मरीजो का आंकड़ा 900 पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में कोरोनावायरस की वजह से शनिवार को राज्य में पहली मौत हुई। वहीं दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को यहां देश में दो लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद अब आंकड़ा मौत का 21 हो गया है।
एक कर्नाटक में और दूसरी मुंबई में मौत हुई। वहीं महाराष्ट्र में अब तक सबसे लोगों की मौत हुई है। जहां 5 लोग की अब तक जान चली गई है। वही 150 से साल के डॉक्टर की भी महाराष्ट्र में मौत हुई और महाराष्ट्र के बाद अब केरल ऐसा राज्य है जहां पर सदा संक्रमित लोगों की संख्या है।
बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 27,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया में इस संक्रमण से 5 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। इटली एक ऐसा देश है जहां पर अब तक मरने वालों की संख्या 9000 से ज्यादा हो चुकी है और जहां 84000 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।