कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों को झटका, 27-28 फरवरी को देशभर में नहीं लगेगा टीका, जानें वजह
देशभर में एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। लेकिन 27 और 28 फरवरी को वैक्सीनेशन का काम नहीं किया जाएगा।

कोरोना वैक्सीन
देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है। लेकिन इस बीच कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। दरअसल, दो दिन यानी 27 और 28 फरवरी को देशभर में कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
देशभर में एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। लेकिन 27 और 28 फरवरी को वैक्सीनेशन का काम नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 27 और 28 फरवरी यानी दो दिन वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए कोविन एप को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा। कोविन ऐप का Co-Win 2.0 वर्जन तैयार किया गया है। Co-Win 2.0 ऐप में कई और चीजों को जोड़ा गया है। बता दें कि अभी तक सिर्फ हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी।
1000 से कम एक्टिव मामले
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 1000 से कम एक्टिव मामले हैं। सक्रिय मामले हैं।
25 फरवरी तक इतने स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया गया टीका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 फरवरी 2021 तक दूसरी खुराक के साथ कुल 18 लाख 60 हजार 859 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। इस बीच, शाम 6 बजे तक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन श्रमिकों को 12,988 सत्रों के जरिए से 3 लाख 95 हजार 884 वैक्सीन खुराक दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का 41वां दिन था। इसमें से 98 हजार 382 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया था। और 63 हजार 458 लोगों को टीको की दूसरी खुराक मिली थी।