कांग्रेस मुस्लिमों से पूछकर सरकार बनाती है, राहुल गांधी जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाते हैं : भाजपा
17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं। 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संबित पात्रा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने सीएए का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा है।
संबित पात्रा ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां सीएए और एनपीआर को लेकर देश में भ्रम का माहौल बना रही हैं। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है। इस प्रदर्शन की आड़ पर उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है। इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं।
बीजेपी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है
पात्रा ने आगे कहा कि दो दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। मुस्लिमों का कहना था कि बीजेपी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई।
अकबरुद्दीन औवेसी पर भी कसा तंज
कल अकबरुद्दीन औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है।
लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था? उन्होंने कहा कि हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरीमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं।
राहुल गांधी जेएनयू देश विरोधी नारे लगाते हैं
17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं। 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं। वहीं 16 मई 2017 को कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से करते हैं। 11 जुलाई 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। 9 जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए।