उत्तर प्रदेश : अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5.5 लाख दीपों से रामनगरी हुई रोशन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi adityanath) अयोध्या में मौजूद हैं। दीपोत्सव में 5 लाख 51 हजार दिये जलाए गए।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अयोध्या (Ayodhya) के दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। यहां पर 5 लाख 51 हजार दिये जलाए गए। इसके वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।
अयोध्या में दीपोत्सव के बीच भव्य आतिशबाजी भी जारी रही। जमीन के साथ आसमान में भी में भी अद्भुत नजारा देखा गया। अयोध्या घाटों पर दिये जलाने का कार्यक्रम चला। भगवान राम की नगरी अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ सरयू घाट पर आरती करते नजर आए । लाखों दीपों से सजी हुई अयोध्या नगरी का दृश्य बड़ा ही मनमोहक प्रतीत हुआ।
जनसभा को किया संबोधित
योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जनसभा को संबोधित किया। जहां कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा- राम राज्य में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। इसी आधार पर सरकार कार्य कर रही है। मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम की परम्परा पर गौरव की अनुभूति होती है। अयोध्या दीपोत्सव में सीएम योगी ने कहा पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं। भारत ने विश्व में सांस्कृतिक और सामरिक ताकत के रूप में पहचान बनाई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह रामराज का ही प्रताप है कि प्रदेश के तीन करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए गए। चार करोड़ लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के पचास करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मुहैया करवाया गया है।
अदालत का जो भी फैसला आए सबको मानना चाहिए
राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर पर अदालत का जो भी फैसला आए, उसे सभी को मानना चाहिए। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत दुनिया में विश्वगुरु के रूप में स्थापित हुआ है। इसके पहले उन्होंने मोदी सरकार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा नया भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं जो छेड़े उसको छोड़ता नहीं।
इससे पहले शनिवार को अयोध्या में सुबह 10 से 2 बजे तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भागवान राम के लीला चरित्र से संबंधित विभिन्न झांकियों का प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा में कई देशों के कलाकारों ने भाग लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App