Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Christmas Essay Ideas 2020: जानें क्रिसमस पर निबंध लिखने का सबसे बेस्ट आईडिया, ऐसे करें शुरुआत

Christmas Essay Ideas 2020: हर साल 25 दिसंबर ( 25 December) को क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था।

Christmas Essay Ideas 2020: जानें क्रिसमस पर निबंध लिखने का सबसे बेस्ट आईडिया, ऐसे करें शुरुआत
X

क्रिसमस डे (Christmas Day)

Christmas Essay Ideas 2020: हर साल 25 दिसंबर ( 25 December) को क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस के महत्व को देखते हुए,इस दिन को ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म के तौर पर ईसाई धर्म में एक बड़ा दिन माना गया है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप इस पर निबंध, लेख, प्रवचन, संभाषण, उपदेश, संलाप लिख सकते हैं। इसके लिए हम आपकी मदद करेंगे कि कैसे आप सबसे अच्छा निबंध लिख करते हैं, अमूमन छात्रों के द्वारा निबंध लिखे जाते हैं या फिर एग्जाम में निबंधों का इस्तेमाल किया जाता है।

Christmas Essay In Hindi 2020/Christmas Day Essay In English 10 Lines (क्रिसमस निबंध हिंदी में 2020 / क्रिसमस दिवस निबंध अंग्रेजी)

1. क्रिश्चियन समुदाय के लोग हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं।

2. क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

3. क्रिसमस क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है, इस कारण इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है।

4. क्रिसमस के 15 दिन पहले से ही मसीह समाज के लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं।

5. घरों की सफाई की जाती है, नए कपड़े खरीदे जाते हैं, विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।

6. इस दिन के लिए विशेष रूप से चर्चों को सजाया जाता है।

7. क्रिसमस के कुछ दिन पहले से ही चर्च में विभिन्न कार्यक्रम शुरु हो जाते हैं जो न्यू ईयर तक चलते रहते हैं।

8. इन कार्यक्रमों में प्रभु यीशु मसीह की जन्म गाथा को नाटक के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। मसीह गीतों की अंताक्षरी खेली जाती है, विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले जाते है, प्राथनाएं की जाती हैं आदि।

9. कई जगह क्रिसमस के दिन मसीह समाज द्वारा जुलूस निकाला जाता है। जिसमें प्रभु यीशु मसीह की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं।

10. कई जगह क्रिसमस की पूर्व रात्रि, गि‍‍‍‍रिजाघरों में रात्रिकालीन प्रार्थना सभा की जाती है जो रात के 12 बजे तक चलती है। ठीक 12 बजे लोग अपने प्रियजनों को क्रिसमस की बधाइयां देते हैं और खुशियां मनाते हैं।

क्रिसमस दिवस (Christmas Day) पर हर साल यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक विशेष त्योहार है। इसमें चारों ओर प्रेम, आनंद और शांति का माहौल रहता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या को बहुत खुशी और खुशी के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस हमें मानवता, दान और ज्ञान के बारे में याद दिलाता है। यह अनिवार्य रूप से हमें मानव जाति की सेवा करके और कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करके हमारे जीवन को बेहतर बनाने का अवसर देता है। यह हमें अपने प्रियजनों के साथ साझा करने, देने और समय बिताने के मूल्य की भी याद दिलाता है। यह त्योहार जीवन में सकारात्मकता और तेजस्वी बुरी आदतों के बारे में है।

क्रिसमस डे (Christmas Day) विशेष जीसस क्राइस्ट (Jesus Christ)

क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्योहार हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ। जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। इन्हें ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। उस समय के शासकों को जीसस का संदेश पसंद नहीं था। उन्होंने जीसस को सूली पर लटका कर मार डाला था। ऐसी मान्यता है कि जीसस फिर से जी उठे थे।


क्रिसमस निबंध आइडिया 2020 (Christmas Essay Ideas 2020)

1. क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?

2. क्रिसमस ट्री का क्या महत्व है?

3. क्रिसमस डे कब?

4. क्रिसमस क्रिसमस ट्री कैसे बनाते हैं?

5. मैरी क्रिसमस का मतलब क्या होता है?

6. क्रिसमस कौन बनाता है?

7. 25 दिसंबर को किसका जन्मदिन है?


Christmas Essay Ideas 2020 , Christmas 2020 Top SMS, Christmas 2020 Top quotes, Christmas 2020 Top wishes, Christmas 2020 Top masseges, Christmas 2020 Top Wallpapers, Christmas 2020 Top Images, Christmas 2020 Top Status



Christmas Essay Ideas 2020 , Christmas 2020 Top SMS, Christmas 2020 Top quotes, Christmas 2020 Top wishes, Christmas 2020 Top masseges, Christmas 2020 Top Wallpapers, Christmas 2020 Top Images, Christmas 2020 Top Status


Christmas Essay Ideas 2020 , Christmas 2020 Top SMS, Christmas 2020 Top quotes, Christmas 2020 Top wishes, Christmas 2020 Top masseges, Christmas 2020 Top Wallpapers, Christmas 2020 Top Images, Christmas 2020 Top Status







और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story