चिराग पासवान को चुना गया LJP का अध्यक्ष, जानें उनके बारे में
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान (Chirag Paswan) को अध्यक्ष चुना गया।

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी जानकारी उनके पिता रामविलास पासवान ने दी है। वह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान रामविलास पासवान ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चिराग को अध्यक्ष चुना है।
रामविलास पासवान ने की थी पार्टी की स्थापना
लोकजन शक्ति पार्टी की स्थापना रामविलास पासवान ने की थी। 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद पार्टी बनाई और फिर पार्टी के प्रमुख बन गए। पार्टी को मुख्य रूप से बिहार में दलितों के एक वर्ग से अपना समर्थन हासिल है।
बिहार से हैं चिराग पासवान सांसद
चिराग पासवान बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद हैं। वह लोजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एलजेपी ने बिहार में 6 सीटें जीती थीं। वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भी इतनी ही सीटें जीती थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App