सावधान! चंद्रयान 2 लॉन्च करने वाले के सिवन के नाम पर चल रहे ये फर्जी अकाउंट, ऐसे हुआ खुलासा
चंद्रयान 2 मिशन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से इसरो चीफ के सिवन के नाम से कई फर्जी अकाउंट सामने आए हैं। इसकी पुष्टि खुद इसरो ने ट्वीट कर की है।

चंद्रयान 2 मिशन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से इसरो चीफ के सिवन के नाम से कई फर्जी अकाउंट सामने आए हैं। इसकी पुष्टि खुद इसरो ने ट्वीट कर की है।
इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कैलाशावादीवो सिवन के नाम से कई सारे सोशल मीडिया पर अकाउंट चल रहे हैं। हम यहां साफ कर देना चाहते हैं कि इसरो अध्यक्ष डॉ के सिवन का कोई निजी अकाउंट नहीं है।
के सिवन के नाम से ट्विटर पर बने इस अकाउंट को ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। लेकिन यहां पर 30 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इसी अकाउंट से पीएम मोदी द्वारा गले लगाने वाली तस्वीर वायरल हुई।
It is noticed that accounts in the name of Kailasavadivoo Sivan is operational on many Social media. This is to clarify that Dr. K Sivan, Chairman, ISRO does not have any personal accounts.
— ISRO (@isro) September 9, 2019
For official accounts of ISRO, please see https://t.co/DKhLvUwK1P
इस खाते ने सिवन के कार्यालय की कई जानकारियां साझा की। वहीं इसके अलावा एक और अकाउंट था, जिसपर 19 हजार फॉलोवर थे लेकिन अब इस अकाउंट को हटा दिया है। जैसे ही मिशन को झटका लगा तो सोशल मीडिया पर तेजी से इसरो और अध्यक्ष के सिवन के नाम पर कई फर्जी अकाउंट खुल गए।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शनिवार को 7 सितंबर को चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के वक्त संपर्क टूट गया था। लैंडर ने सिर्फ 2 किलोमीटर की दूसरी पर ही इसरो से संपर्क खो दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App