चंद्रयान 2: इसरो को जल्द मिलेगी बड़ी कामयाबी, अब विक्रम लैंडर का एंटीना ऐसे होगा ठीक
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) चांद की सतह पर लैंड हुए विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश में लगा हुआ है। लैंडर से संपर्क की कोशिश में लगे इसरो को जल्द ही कामयाबी भी मिल जाएगी। इसको लेकर एक बड़ा संकेत मिला है।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो ISRO) चांद की सतह पर लैंड हुए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से संपर्क की कोशिश में लगा हुआ है। लैंडर से संपर्क की कोशिश में लगे इसरो को जल्द ही कामयाबी भी मिल जाएगी। इसको लेकर एक बड़ा संकेत मिला है। पहले इसरो को लैंडर की लोकेशन का पता चला, फिर लैंडर की स्थिति मिली फिर उसके एंटीना (Anteena) से संपर्क करने की दिन रात कोशिश की जा रही है।
लैंडर से संपर्क में जुटा इसरो
इसरो ने जानकारी दी थी कि विक्रम लैंडर चांद की जिस सतह पर उतरा है वहां से 500 मीटर की दूरी से टकराया और लैंड हो गया। अब ऐसे में इसरो की टीम यह पता लगाने में लगी हुई है कि क्या वो लैंडर के एंटीना से फिर से संपर्क करने में कामयाब हो जाएगी।
इसरो के पास हैं 10 दिन
क्योंकि अभी इसरो के पास 10 दिनों का समय है। लैंडर काम कर रहा है लेकिन एंटीन छुका हुआ है। जिसकी वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जहां एक तरफ इसरो संपर्क की कोशिश में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ देश में कई जगहों पर लैंडर स्टार्ट होने के लिए पूजा अर्चना की जा रही है। लोग भगवान चांद की पूजा कर रहे हैं ताकि उनकी कृपा से लैंडर विक्रम काम करना शुरू कर दे।
इस मंदिर में हो रही चंद्र भगवान की पूजा
तमिलनाडु के तंजावुर में पास एक चंद्र मंदिर में श्रद्धालू भगवान चंद्रमा की पूजा कर रहे हैं वो भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हे चांद देवता लैंडर का एंटीना ठीक हो जाए। मंदिर के पूजारी ने बताया कि चांद पर लैंडर के असफलता के बाद लोग चांद भगवान को शहद और चंदन सहित कई चीजों से पूजा अर्चना कर रहे हैं। ताभी भगवान के आशीर्वाद से इसरो को कामयाबी मिल जाएग। यह मंदिर 9 ग्रहों में से एक मंदिर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App