केंद्र सरकार ने 12 राज्यों में 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' की सुविधा शुरू की, जानें क्या होगा लाभ
केंद्र सरकार 1 जनवरी 2020 से देश के 12 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा शुरू की है।

केंद्र सरकार ने नये साल यानी (1 जनवरी 2020) से देश के 12 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा शुरू की है। जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं। सरकार जल्द ही अन्य राज्यों में भी वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा शुरू करेगी।
क्या होगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 12 राज्यों की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थी अब इनमें से किसी भी राज्य में निवास करते हुए अपने वर्तमान राशन कार्ड से राशन ले सकते हैं। जून 2020 तक देश के सभी राज्य वन नेशन वन राशन कार्ड सुविधा से जुड़ जाएंगे।
इस प्रावधान के तहत के तहत नए राशन कार्ड का एक मानक प्रारूप राज्यों को नये प्रारूप का अनुकरण करने के लिए कहा जा रहा है, जिसे 1 जून, 2020 से लॉन्च किया जाएगा। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जारी किए गए राशन कार्ड में एक समान मानक प्रारूप होगा।