अरूणाचल प्रदेश के पूर्व CM नबम तुकी पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस
अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री तुकी के साथ-साथ उनके भाई नबम तगाम के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

CBI books Nabam Tuki, former CM of Arunachal Pradesh on charges of corruption, cheating & forgery. Case registered against him & his brother Nabam Tagam on allegations that Nabam Tuki awarded a govt project worth ₹3.20 Cr to his brother in 2003. pic.twitter.com/0KZ1qYr6De
— ANI (@ANI) July 12, 2019
पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2003 में राज्य सरकार में मिनिस्टर ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स एंड सिविल सप्लायर्स के पद पर रहते हुए गलत तरीके से अपने भाई को 3.20 करोड़ रुपये का सरकारी प्रोजेक्ट दिलाया।
इसके अलावा तत्कालीन डायरेक्टर सिविल सप्लाई और बाद में यूनाइटेड कॉमर्शियल बैंक के मैनेजर बने सोहराब अली हजारिका के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बता दें, नबम तुकी साल 2011-16 के दौरान अरुणाचल के मुख्यमंत्री थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App