BSF ने फिर जब्त की पाकिस्तानी नाव, दो मछुआरे भी पकड़े गए, तलाशी अभियान जारी
पाकिस्तानी नाव के साथ ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दो पाकिस्तानी मछुआरों (Pakistani Fisherman) को भी पकड़ा है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की एक पेट्रोल पार्टी ने शुक्रवार को गुजरात (Gujarat) के हरामी नाला इलाके से इस पाकिस्तानी नाव को जब्त किया। जब्त की गई नाव लकड़ी की है जिसमें एक मोटर इंजन भी लगा हुआ है।
Border Security Force (BSF): A creek patrolling party of BSF, while patrolling in area of Harami Nullah (Gujarat), seized 1
— ANI (@ANI) October 21, 2019
wooden fishing boat (single engine fitted) of Pakistan and
apprehended 2 Pakistani fishermen pic.twitter.com/B195WEveS5
खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी नाव के साथ ही सीमा सुरक्षा बल ने दो पाकिस्तानी मछुआरों को भी पकड़ा है। बीएसएफ ने बताया कि इलाके का गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अब तक इलाके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नाव और मछुआरों को पकड़ा गया हो। इससे पहले 12 अक्टूबर को भी गुजरात के समुद्र तट पर कच्छ सर क्रीक के करीब पांच लावारिस किस्तानी नाव बरामद हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App