होस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, 18 पन्नों के सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा
सोमवार को 18 पन्नों का सुसाइड नोट मिला। जिसमें यौन अपराधों हमलों के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसके बाद हमने एक ही हॉस्टल में रहने वाले 14 लड़कों को और उसके चौकीदार को भी गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक होस्टल के 14 छात्रों को मंगलवार को कक्षा 12 के एक लड़के के साथ कथित रूप से सॉडोमाइज (अप्राकृतिक यौन संबंध) करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। बदनामी हो जाने के कारण लड़के ने 18 जनवरी को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया की इस बात का खुलासा 18 पन्नों के मिले सुसाइट से हुआ है।
चंद्रपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि लड़का उसी हॉस्टल में आरोपी के रूम में रहा करता था। उसके 18 पन्नों के सुसाइड नोट में यौन उत्पीड़न की पूरी जानकारी मिली है। लड़के ने 18 जनवरी को होस्टल कमरे में फांसी लगा ली।
सोमवार को 18 पन्नों का सुसाइड नोट मिला। जिसमें यौन अपराधों हमलों के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसके बाद हमने एक ही हॉस्टल में रहने वाले 14 लड़कों को और उसके चौकीदार को भी गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि उन पर आत्महत्या, भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत अप्राकृतिक यौन अपराध और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।