AIIMS से शुरू हुआ BJP का 'सेवा सप्ताह' अभियान, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस तक यानी 14 से 20 सितम्बर तक 'सेवा सप्ताह' मनाने का ऐलान किया है। इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के एम्स अस्पताल से हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस तक यानी 14 से 20 सितम्बर तक 'सेवा सप्ताह' मनाने का ऐलान किया है। इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के एम्स अस्पताल से हो गई है।
एनआई के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, विजय गोयल और विजेंदर गुप्ता एम्स पहुंचे और सेवा सप्ताह के मौके पर अस्पताल के फर्श पर झाड़ू लगाई। इस दिन को सेवा सप्ताह के रूप में पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। इसी दौरान 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन भी है।
#WATCH BJP President Amit Shah with working president JP Nadda and leaders Vijay Goel and Vijender Gupta sweeps the floor in AIIMS as part of the party's 'Seva Saptah'campaign launched to celebrate PM Modi's birthday pic.twitter.com/1bO0nzGgoU
— ANI (@ANI) September 14, 2019
अमित शाह ने मीडियो को किया संबोधित
मीडिया से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 'सेवा सप्ताह' मनाती है। हमारे प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देश की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित रहा है।इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं।
Delhi: BJP President Amit Shah and working President JP Nadda met children admitted in AIIMS and gifted them fruits as part of the party's 'Seva Saptah'campaign launched to celebrate PM Modi's birthday pic.twitter.com/bQsz5msOhl
— ANI (@ANI) September 14, 2019
भाजपा का सेवा सप्ताह अभियान
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के लिए 14 सितंबर से 20 सितंबर तक 'सेवा सप्त' यानी सेवा सप्ताह मनाने का ऐलान किया था। इस सप्ताह के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में असंख्य सामाजिक पहलों की योजना बनाई है।
कहां से शुरू हो हुआ अभियान
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन को पार्टी प्रमुख और गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 14 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में शुरू हुई। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।
पीएम मोदी के कामों को लोगों को बताया जाएगा
इसके साथ ही कई प्रदर्शनियां भी दिखाई जाएंगी जो पीएम मोदी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को दर्शाएंगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पराक्रम को प्रदर्शित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर जिले में इन प्रदर्शनियों का आयोजन करेगी। इसके अलावा पूरे देश में जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच योजनाएं जैसे रक्तदान, नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App