मदन लाल सैनी के निधन के कारण आज नहीं होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक, दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी प्रमुख मदन लाल सैनी का निधन के कारण आज मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है। वहीं पार्टी ने अन्य कार्यक्रमों को भी रद् कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आज राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। जहां पर उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
BJP Parliamentary Party meeting scheduled for today, has been postponed due to the demise of Rajasthan BJP President, Madan Lal Saini, yesterday. pic.twitter.com/WUIFS1fi95
— ANI (@ANI) June 25, 2019
मदन लाल सैनी का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीती शाम हुआ। मदन लाल सैनी वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। इसके अलावा वो राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वो राजस्थान से विधायक भी रह चुके हैं।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसका ईलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में निधन के बाद भाजपा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पहुंचे और एम्स में श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App