भाजपा सांसद मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर रिंकीया के पापा को मिल रही बधाईयां, देखें फैमिली फोटो
फिल्म अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद और रिंकीया के पापा के नाम से मशहूर मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

फिल्म अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद और रिंकीया के पापा के नाम से मशहूर मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाईयां मिल रही हैं।
मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020
सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बेटी की एक तस्वीर भी शेयर की है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के ट्विटर पर यह जानकारी साझा करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिल ही हैं। तो कई लोग अभी भी उन्हें रिंकीया के पापा कहकर संबोधित कर रहे हैं।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीर को साझा करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा कि मेरे घर आयी एक नन्ही परी... मैं एक बच्ची के साथ धन्य हूं... जय जगदंबे। यह मनोज तिवारी की दूसरी शादी से दूसरी बेटी है। वह अपनी पिछली शादी से एक बेटी भी है। उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी हैं, जिनसे उन्होंने 2012 में तलाक लिया और सुरभि से शादी कर ली।
वहीं दूसरी तरफ मनोज तिवारी की बड़ी बेट मुंबई में रह रही हैं और वहीं एजुकेशन भी पूरी कर रही हैं। मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं। मनोज तिवारी 2010 में रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में भी प्रतिभागी थे। मनोज तिवारी एक लोकप्रिय भोजपुरी गायक हैं और उनके कई गाने हिट भी हुए थे।