कौन हैं नेहरू को अय्याश बोलेने वाले भाजपा विधायक, PM Modi से की थी तुलना
मुजफ्फरनगर के खतौली भाजपा विधायक विक्रम सिंह ने पीएम मोदी और नेहरू की तुलना करने वाले अपने पोस्ट पर विवादित बयान दिया है। जिसकी कांग्रेस ने जमकर आलोचना की है।

उत्तर प्रदेश में विवादित बयान देने वाले नेताओं और विधायकों की कोई कमी नहीं है। मुजफ्फरनगर के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह ने देश के पहले पीएम नेहरु को लेकर विवादित बयान दिया है।
#WATCH: BJP MLA from Muzaffarnagar's Khatauli, Vikram Singh Saini reacts on his post on PM Modi&JL Nehru. Says "...Nehru aiyyash tha, angrezon ke chakkar mein aake desh ka bantwara kara diya. Poora khandan aiyyash tha. Rajiv ne shaadi Italy mein ki. Inka kaam hi aisa raha."(17.9) pic.twitter.com/Lx8UVnzzpQ
— ANI UP (@ANINewsUP) September 18, 2019
एएनआई के मतुबात, मुजफ्फरनगर के खतौली भाजपा विधायक विक्रम सिंह ने पीएम मोदी और नेहरू की तुलना करने वाले अपने पोस्ट पर बयान देते हुए कहा कि नेहरू अय्याश था। अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा कर दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने इटली में शादी की। इनका काम ऐसा ही रहा है।
नसीरुद्दीन शाह पर भी साध चुके हैं निशाना
ऐसा पहली बार नहीं है कि विक्रम सिंह ने ऐसे बयान दिया हो। इससे पहले भी वो विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि वह उन लोगों पर बमबारी करने के लिए तैयार है। जो मानते हैं कि वे भारत में असुरक्षित हैं। मैंने कहा है कि देश के गद्दार लोगों के लिए कुछ व्यवस्था की जानी चाहिए।
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर उन्होंने यह बयान दिया था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि वह भारत में अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App