दिल्ली: भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने संसद में 'स्वच्छ भारत अभियान' में लिया हिस्सा
दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बीजेपी सांसद हंस राज हंस और मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने संसद में आज 'स्वच्छ भारत अभियान' में हिस्सा लिया।

दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बीजेपी सांसद हंस राज हंस और मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने संसद में आज 'स्वच्छ भारत अभियान' में हिस्सा लिया।
Delhi: Lok Speaker Om Birla. BJP MPs Hans Raj Hans and Manoj Tiwari and Union Minister Ramesh Pokhriyal 'Nishank' take part in 'Swachhta Abhiyaan' in Parliament. pic.twitter.com/369YDwE52p
— ANI (@ANI) July 14, 2019
बता दें कि शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में संसद परिसर में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई थी। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस स्वच्छता अभियान को देश कौने-कौन तक पहुंचाएं।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री और सांसद हेमा मालिनी, हंसराज हंस, सुशील कुमार सिंह भी शामिल हुए। हेमा मालिनी समेत बीजेपी सांसदों ने संसद भवन प्रांगण में झाड़ू भी लगाई थी।
ओम बिरला ने संसद परिसर में साफ-सफाई के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App