सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस पर आरोप
गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर कांग्रेस (Congress) की दिल्ली में पदयात्रा के दौरान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भाजपा (BJP) पर हमला बोला। जिसके बाद भाजपा ने पटलवार सोनिया गांधी के बायन पर पलटवार किया है।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों नें ही बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जहां एक तरफ भाजपा ने गांधी जी की जयंती के अवसर पर संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) का आयोजन किया तो वहीं कांग्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में पदयात्रा (Foot March) निकाली। दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में आयोजित पदयात्रा के समापन पर भाषण देते समय पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भाजपा पर हमला बोला। जिसके बाद सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली (Nalin Kohli) ने पलटवार किया है।
नलिन कोहली ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा तस्वीरों के आधार पर काम किया है। उसके कभी गांधी जी के आदर्शों और विचारों पर काम नहीं किया। कोहली ने कहा कि नरसिम्हा राव जैसे प्रधानमंत्री को भी कांग्रेस स्वीकार नहीं करती थी। तो राष्ट्रीय प्रतीक को स्वीकार करना तो भूल ही जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा महात्मा गांधी की तस्वीरों पर आधारित रही है। जबकि भाजपा ने हमेशा विचारों की राजनीति की है।
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने स्वच्छता से लेकर स्वास्थ तक देश की जनता के हित में काम किया है। बीजेपी ने हमेशा राष्ट्रवाद की राजनीति की है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हर सरकारी योजना को राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के नाम पर शुरू किया। हम पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस खुद को देखे। कांग्रेस को गांधी परिवार के आलावा कभी कुछ नहीं दिखाई दिया।
सोनिया गांधी ने भाजपा की टिप्पणी
सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आज आरएसएस को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। हमारे देश की नींव में महात्मा गांधी के विचार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जो लोग सत्ता में हैं वो खुद अपराध कर रहे हैं। गांधी जी लोकतंत्र के समर्थक थे न कि तानाशाही के। सिर्फ कांग्रेस ने गांधी जी के विचारों को अपनाया है और यह आगे भी जारी रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App