'Big Boss 13' बंद कराने के लिए भाजपा MLA ने MIB को लिखा पत्र, 'अश्लीलता' फैलाने का लगाया आरोप
भाजपा विधायक (BJP MLA) नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) ने पत्र में आरोप लगाया है कि बिग बॉस 13 कार्यक्रम प्राइम टाइम स्लॉट में आता है। इस शो में अश्लीलता का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो को घरेलू माहौल में देखना बेहद मुश्किल है।

उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishore Gurjar) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash javdekar) को पत्र लिखकर 'बिग बॉस-13' (Big Boss- Season 13) का प्रसारण तुरंत रोकने का अनुरोध किया था। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि यह शो अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है और देश की सामाजिक नैतिकता को चोट पहुंचा रहा है।
BJP MLA from Loni (Ghaziabad) in UP, Nand Kishor Gurjar had written to Minister of Information & Broadcasting, Prakash Javadekar asking him to immediately stop telecast of 'Bigg Boss-13' alleging that the show is 'spreading vulgarity & hurting the social morality of the country'. https://t.co/AKmMpHTaZ5
— ANI (@ANI) October 10, 2019
पत्र में भाजपा विधायक ने लिखा है कि बिग बॉस 13 कार्यक्रम प्राइम टाइम स्लॉट में आता है। इस शो में अश्लीलता का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो को घरेलू माहौल में देखना बेहद मुश्किल है। इस शो का फॉर्मेट ऐसा है कि देश की संस्कृति को भी नुकसान पहुंचा रहा है। शो का फॉर्मेट BFF बेड फ्रेंड फॉरेवर हमारी संस्कृति के खिलाफ है। टीआरपी के लिए इस शो में ये फॉर्मेट डाला गया है।
Ghaziabad: BJP MLA from Loni, Nand Kishor Gurjar has written to Minister of Information & Broadcasting, Prakash Javadekar asking him to immediately stop the telecast of 'Bigg Boss - 13' alleging that the show is 'spreading vulgarity & hurting the social morality of the country'. pic.twitter.com/JDh7HkXktH
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2019
सूत्रों के मुताबिक अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अब रिएलिटी शो बिग बॉस- 13 के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। मंत्रा भाजपा विधायक की शिकायत पर विचार कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App