बेंगलुरु: मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे 80 से अधिक मजदूरों में कोरोना वायरस की पुष्टि
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी तेजी से कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। खबरों के मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू में वर्तमान समय में 15,051 मामले एक्टिव हैं और 321 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन आम लोगों, मजदुरों से लेकर नेताओं तक कोरोना वायरस की जद में आ रहे हैं। अब बेंगलुरु के नागवारा में नम्मा मेट्रो फेज दो के गोटीगेरे लेन के लिए काम करने वाले 80 से ज्यादा मजदूरों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
आज रात 8 बजे से बेंगलुरु में लॉकडाउन लागू
बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी तेजी से कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। खबरों के मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू में वर्तमान समय में 15,051 मामले एक्टिव हैं और 321 लोगों की मौत हो चुकी है।
ऐसे में शहर में 14 जुलाई यानी आज रात 8 बजे से 22 जुलाई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सरकार ने पहले लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था और सोमवार को लॉकडाउन से जुड़ी गाइडलाइंस भी जारी कर दी है।
बता दें कि भारत में आज कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें हुई हैं। इसी के साथ भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 हो गई है। जिसमें 3,11,565 एक्टिव मामले हैं और सक्रिय मामले, 5,71,460 लोगों ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि, अबतक 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है।